Aaj ka Kumbh Rashifal: 16 अगस्त का कुंभ राशिफल
发布时间:2026-08-15 | 浏览:1
15 अगस्त REELS NEW
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
फेक न्यूज एक्सपोज़
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
रविवार, 16 अगस्त 2026
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज आराम और सुकून के मूड में रहेंगे। परिवार की जरूरत और सुविधा का ध्यान रखने में समय बीतेगा। आपके व्यवहार से घर के सदस्य खुद को ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करेंगे। परिवार में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। किसी सदस्य की मदद करके आपको भी खुशी मिलेगी। घर और परिवार पर ध्यान देने से दिन संतोष के साथ बीतेगा। नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में बिना जरूरत दखल न दें। ऐसा करने पर उल्टा आपको ही परेशानी हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से बहस होने का असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। छोटी बात को ज्यादा बढ़ने न दें। आज गैर जरूरी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। घर और जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- कारोबार में नई उपलब्धियां सामने आ सकती हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगी। किसी अच्छे मौके पर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करके समय खराब न करें। जरूरी जानकारी लेकर समय पर फैसला करें। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें। दूसरे लोगों के विवाद या गुटबाजी में शामिल न होने से बड़े अधिकारियों के सामने आपकी छवि बेहतर होगी। अपने काम और प्रदर्शन पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा संबंध बना रहेगा। घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग भी मिलेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। गलतफहमी को बढ़ाने के बजाय समय रहते बातचीत करें। रिश्ते में भरोसा और शांत व्यवहार बनाए रखें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें। काम को आराम से और व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। पर्याप्त नींद और आराम के लिए समय निकालें। बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो शरीर को आराम देना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
कार्ड - Ace of Swords
आज किसी पुराने मामले को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। घर के बड़े लोगों की सलाह मन की उलझन कम कर सकती है। पैसों से जुड़े किसी पुराने गलत निवेश या लेन-देन से सीख लेने का समय है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में मन पूरी तरह न लगे। रिश्तों में थोड़ी भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। यह समय आपको यह समझने में मदद करेगा कि किन चीजों को छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर अगला फैसला ज्यादा समझदारी से लें।
करियर - ऑफिस में पुराने प्रोजेक्ट या भूमिका को छोड़कर नई दिशा तलाशने का मन हो सकता है। सहकर्मियों से जुड़ाव कुछ कम महसूस होगा। नौकरी बदलने या करियर की दिशा बदलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़ा मौका या स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन सकती है। बदलाव का फैसला केवल मौजूदा परेशानी के कारण न लें। नई भूमिका, वेतन, जगह और आगे की संभावनाओं को देखकर फैसला करें। लव - प्रेम संबंध से कुछ समय दूरी बनाने या ब्रेक लेने की स्थिति हो सकती है। अविवाहित लोग पुराने आकर्षण से बाहर निकलकर नए रिश्ते के लिए खुद को तैयार करेंगे। पति-पत्नी के बीच बातचीत कम होने से मनमुटाव बढ़ सकता है। समय निकालकर खुलकर बात करना जरूरी होगा। दूरी बनाने से पहले यह समझें कि समस्या बातचीत से सुलझ सकती है या नहीं। हेल्थ - एसिडिटी या भूख कम लगने जैसी पेट की परेशानी हो सकती है। ताजा और पौष्टिक भोजन लें। योग या ध्यान मन को शांत रखने में मदद कर सकता है। लंबी यात्रा से पहले अगर पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार तैयारी रखें। अनियमित भोजन से बचें।
अपनी जन्म तारीख के अनुसार अंक चुनें
(जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है।)
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। रुके कार्य के होने की संभावना है। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी। लालच वाली योजनाओं से दूर रहें। दोपहर में धन की कमी हो सकती है। किराए से रहने वालों का विवाद हो सकता है। पुराने घाव या चोट से तकलीफ हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। शाम का समय पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
करियर - लाभदायक व्यापार यात्रा हो सकती है। नौकरी में अनचाहा कार्य करना पड़ सकता है। वरिष्ठों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद करेगा।
प्रेम - प्रेमी का व्यवहार अनुचित रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।
शुभ अंक - 6, 8, 9, शुभ रंग - पीला
क्या करें - मूंग और उड़द के आटे का बना दीपक हनुमान जी को लगाएं।
आपके जन्मांक वाली हस्तियां : मुकेश अंबानी, राहुल गांधी, सुंदर पिचाई, अनुष्का शर्मा, रेखा, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, सुनील गावस्कर।
पॉजिटिव- आज आराम और सुकून के मूड में रहेंगे। परिवार की जरूरत और सुविधा का ध्यान रखने में समय बीतेगा। आपके व्यवहार से घर के सदस्य खुद को ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करेंगे। परिवार में एक-दूसरे क...
Advertise with Us |
Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy |
Cookie Policy |
DainikBhaskar.com
DivyaBhaskar.com
BhaskarEnglish.in
DivyaMarathi.com
MoneyBhaskar.com
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics .
Trending Topics
Census 2027 Questions
Bangladesh Border Fencing
Iran War Oil Supply
Uttarakhand Tunnel Tragedy Video
IND Vs SL Test Records
Air India Flight Case
Shammi Kapoor Death Anniversary
Pitbull Dog Attack
Currency Notes Health Risks
Hockey World Cup 2026
Sanjay Dutt Nightclub
Batwara 1947 Reviews
Independence Day Awards
Rahul Gandhi BJP RSS
Ambala Violence Video
Awarapan 2 Review
Harsha Richhariya
Lucknow Kanpur Expressway
Stock Market Update
IMD Rainfall Alert
Current Affairs
Aaj Ka Rashifal
Himachal Pradesh News
Maharashtra News
Chandigarh News
Uttarakhand News
Chhattisgarh News
Follow Dainik Bhaskar
Follow Divya Bhaskar
Prefer Divya Marathi
Prefer Divya Bhaskar
Prefer Bhaskar English
Prefer Bhaskar @ Google
Follow Junior Editor
Today Weather Update
चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों तक पहुंचा पानी
लखनऊ में एक दिन में 22.1 मिलीमीटर बारिश
जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी
हिमाचल में 17-18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 7 जिलों में तेज बारिश
जैसलमेर में पारा 35 डिग्री पार, धूप से बढ़ी गर्मी
बांगो डैम के 5 गेट खुले
भिवानी में हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर भरा पानी
भारी बारिश से नैनी सैनी एयरपोर्ट की बिजली आपूर्ति बाधित
उदयपुर में बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए बादल
सागर में रातभर बारिश, 20 MM पानी गिरा
बदायूं में धारा मुड़ने से तबाही, स्कूल गंगा में समाया
जबलपुर समेत MP के 21 जिलों हैवी रेन का अलर्ट
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच 2 जिलों में बारिश
गोरखपुर में धूप और उमस से लोग परेशान
आगरा में बादलों की आवाजाही, उमस कर रही परेशान
कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा
आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट
जोधपुर में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश
प्रयागराज में देर रात हुई बारिश, सुबह से बादल छाए
Our Group Site Links
DainikBhaskar.com
DivyaBhaskar.com
DivyaMarathi.com
MoneyBhaskar.com