Aaj ka Singh Rashifal: 16 अगस्त का सिंह राशिफल
发布时间:2026-08-15 | 浏览:1
15 अगस्त REELS NEW
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
फेक न्यूज एक्सपोज़
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
रविवार, 16 अगस्त 2026
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- घर के अनुभवी लोगों की सलाह और प्रयासों से माहौल सकारात्मक रहेगा। आलस छोड़कर पूरे आत्मविश्वास से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं। आपके कई निजी काम भी काफी हद तक पूरे हो सकते हैं। किसी काम में अटक रहे हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी। दिन को व्यवस्थित रखेंगे तो ज्यादा काम पूरा कर पाएंगे। नेगेटिव- घर का माहौल अच्छा रखने के लिए व्यवहार में धैर्य और शांति जरूरी है। बिना किसी बड़ी वजह के किसी से उलझने की स्थिति बन सकती है। बच्चों की किसी परेशानी या जरूरत को समझने के लिए उनके साथ समय बिताएं। गैर जरूरी कामों में समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा जरूरी जिम्मेदारियों पर लगाएं। छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार में तनाव बढ़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार के काम सामान्य तरीके से आगे बढ़ेंगे। जल्दबाजी करने के बजाय एक-एक काम पूरा करते जाएं। कर्मचारियों के काम पर नजर रखना जरूरी होगा। किसी कर्मचारी या दूसरे व्यक्ति की गलत गतिविधि से नुकसान होने का खतरा हो सकता है। पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब में खास सावधानी रखें। महत्वपूर्ण काम केवल दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद भी उसकी जानकारी रखें। लव- परिवार के रिश्तों में फिर से मजबूती आएगी। पिछले मतभेद कम होने से घर का माहौल बेहतर होगा। युवाओं को प्रेम संबंधों में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। हालांकि रिश्ते के कारण अपने करियर या दूसरे जरूरी लक्ष्य को नजरअंदाज न करें। प्यार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- सेहत को नजरअंदाज न करें। मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम या दूसरी मौसमी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त नींद, पानी और संतुलित भोजन का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों को इलाज के तौर पर लेना हो, तो योग्य विशेषज्ञ की सलाह से ही लें। लक्षण ज्यादा हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
कार्ड - Ace of Swords
आज कुछ परिस्थितियों में आपको लगेगा कि फैसले लेने की आजादी कम है या काम कहीं अटक रहा है। परिवार के किसी निर्णय में आपकी राय को पूरा महत्व न मिले, तो निराश न हों। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबार में कानूनी या कागजी प्रक्रिया रुक सकती है। निवेश की योजना फिलहाल आगे न बढ़ पाए। किसी पुराने विवाद में बिना इच्छा के आपका नाम जुड़ सकता है। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी के बजाय तथ्य और दस्तावेज संभालकर रखें।
करियर - ऑफिस में जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन किसी प्रोजेक्ट के अप्रूवल के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। प्रमोशन की प्रक्रिया भी कुछ समय के लिए अटक सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों पर मानसिक दबाव असर डाल सकता है। जरूरी ईमेल और दस्तावेज समय पर पूरे करना प्राथमिकता रखें। काम अटकने पर निराश होकर उसे छोड़ने के बजाय जिस प्रक्रिया या मंजूरी की जरूरत है, उसे पूरा करें। अपनी तरफ से होने वाली देरी न होने दें। लव - रिश्ते में बातचीत कम होने से दूरी बढ़ सकती है। पार्टनर से खुलकर बात न करने पर गलतफहमी पैदा होगी। पति-पत्नी में किसी फैसले को लेकर टकराव हो सकता है। पुराने रिश्ते के अनसुलझे मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं। भरोसा दोबारा मजबूत करने के लिए पहल जरूरी होगी। बिना पूरी बात जाने आरोप लगाने से बचें। बातचीत में कठोरता कम रखें। हेल्थ - लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है। ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच करते रहें। आंखों में धुंधलापन या दूसरी परेशानी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। बीच-बीच में चलें और हल्की स्ट्रेचिंग करें। लक्षण बने रहें, तो डॉक्टर की सलाह लें।
अपनी जन्म तारीख के अनुसार अंक चुनें
(जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है।)
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। रुके कार्य के होने की संभावना है। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी। लालच वाली योजनाओं से दूर रहें। दोपहर में धन की कमी हो सकती है। किराए से रहने वालों का विवाद हो सकता है। पुराने घाव या चोट से तकलीफ हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। शाम का समय पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
करियर - लाभदायक व्यापार यात्रा हो सकती है। नौकरी में अनचाहा कार्य करना पड़ सकता है। वरिष्ठों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद करेगा।
प्रेम - प्रेमी का व्यवहार अनुचित रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।
शुभ अंक - 6, 8, 9, शुभ रंग - पीला
क्या करें - मूंग और उड़द के आटे का बना दीपक हनुमान जी को लगाएं।
आपके जन्मांक वाली हस्तियां : मुकेश अंबानी, राहुल गांधी, सुंदर पिचाई, अनुष्का शर्मा, रेखा, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, सुनील गावस्कर।
पॉजिटिव- घर के अनुभवी लोगों की सलाह और प्रयासों से माहौल सकारात्मक रहेगा। आलस छोड़कर पूरे आत्मविश्वास से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं। आपके कई निजी काम भी ...
Advertise with Us |
Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy |
Cookie Policy |
DainikBhaskar.com
DivyaBhaskar.com
BhaskarEnglish.in
DivyaMarathi.com
MoneyBhaskar.com
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics .
Trending Topics
Census 2027 Questions
Bangladesh Border Fencing
Iran War Oil Supply
Uttarakhand Tunnel Tragedy Video
IND Vs SL Test Records
Air India Flight Case
Shammi Kapoor Death Anniversary
Pitbull Dog Attack
Currency Notes Health Risks
Hockey World Cup 2026
Sanjay Dutt Nightclub
Batwara 1947 Reviews
Independence Day Awards
Rahul Gandhi BJP RSS
Ambala Violence Video
Awarapan 2 Review
Harsha Richhariya
Lucknow Kanpur Expressway
Stock Market Update
IMD Rainfall Alert
Current Affairs
Aaj Ka Rashifal
Himachal Pradesh News
Maharashtra News
Chandigarh News
Uttarakhand News
Chhattisgarh News
Follow Dainik Bhaskar
Follow Divya Bhaskar
Prefer Divya Marathi
Prefer Divya Bhaskar
Prefer Bhaskar English
Prefer Bhaskar @ Google
Follow Junior Editor
Today Weather Update
चित्रकूट में मंदाकिनी उफनाई, घरों तक पहुंचा पानी
लखनऊ में एक दिन में 22.1 मिलीमीटर बारिश
जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी
हिमाचल में 17-18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 7 जिलों में तेज बारिश
जैसलमेर में पारा 35 डिग्री पार, धूप से बढ़ी गर्मी
बांगो डैम के 5 गेट खुले
भिवानी में हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर भरा पानी
भारी बारिश से नैनी सैनी एयरपोर्ट की बिजली आपूर्ति बाधित
उदयपुर में बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए बादल
सागर में रातभर बारिश, 20 MM पानी गिरा
बदायूं में धारा मुड़ने से तबाही, स्कूल गंगा में समाया
जबलपुर समेत MP के 21 जिलों हैवी रेन का अलर्ट
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच 2 जिलों में बारिश
गोरखपुर में धूप और उमस से लोग परेशान
आगरा में बादलों की आवाजाही, उमस कर रही परेशान
कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा
आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट
जोधपुर में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश
प्रयागराज में देर रात हुई बारिश, सुबह से बादल छाए
Our Group Site Links
DainikBhaskar.com
DivyaBhaskar.com
DivyaMarathi.com
MoneyBhaskar.com